घाटशिला, मार्च 29 -- चाकुलिया: चाकुलिया के स्टील प्रांगण स्थित श्याम वाटिका में श्याम युवा सत्संग कमेटी के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम आयोजित श्याम महोत्सव में कलाकारों ने भजनों का ऐसा समा बांधा की देर रात तक सैकड़ों पुरुष और महिला श्रोता झूमते रहे। राजस्थानी कला और संस्कृति झलक पड़ी। भव्य तरीके से सजे श्याम बाबा के दरबार में भक्ति की बयार खूब बही और भोर चार बजे तक श्रोता इसमें गोता लगाते रहे। इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित हुए। उन्होंने श्याम बाबा की पूजा अर्चना की। विधायक समीर मोहंती कोलकाता की माही गर्ग द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रोताओं के साथ खूब नाचे। इस कार्यक्रम में शीश के दानी की झांकी, छप्पन भोग और अखंड ज्योति आकर्षण के प्रमुख केंद्र बिंदु रहे। कोलकाता के गोविंद धामानी, माही गर्ग, मनोज वर्मा और प्रेम सोनी ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.