घाटशिला, मार्च 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित शीतला मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय शीतला पूजा शुरु हुई।कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से घट लाया गया। घट लाकर मंदिर में स्थापित किया गया और इसके बाद पूजा अर्चना शुरू हुई। पुजारी रंजीत पोलाई और मनोज रक्षित ने पूजा कराई। इसके बाद महिलाओं ने मां शीतला की पूजा की। घट यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारीक, सचिव संजीव बारीक, बापी पोलाइ, वार्ड सदस्य मलय रुहिदास, देवाशीष दास, दीपेश पोलाई, गौरांग बारीक, महावीर सरकार, शिवशंकर दलाई, शिव प्रसाद कर, गौतम बारीक,मानस बारीक समेत अन्य सदस्य शामिल थे। कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारीक ने बताया कि पूजा के अंतिम दिन मंदिर शुक्रवार को परिसर में महाप्रसाद का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.