चाकुलिया: शिल्पी महल में मनाई गई रविंद्र- नजरुल जयंती
घाटशिला, मई 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत अन्तर्गत शिल्पी महल परिसर में शिल्पी महल क्लब एवं झारखंड बंग भाषी समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार की देर रात को कवि गुरु रविन्द्र नाथ और कवि नजरूल जयंती का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय एवं पश्चिम बंगाल के बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित हुए। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर सचिव अमित राय, संयुक्त सचिव अनूप मोहंती, शक्ति दास, रवि दास, मनिंद्र पाल, दीप चक्रवर्ती, मनीन्द्र नाथ पालित के अलावे शिल्पी महल क्लब एवं झारखंड बंग भाषी समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.