घाटशिला, मार्च 19 -- चाकुलिया: चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया और बहनों ने गुरुवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर प्रधानाचार्य और आचार्यों के नेतृत्व में भारत माता तथा राम दरबार की आकर्षक झांकी, छऊ नृत्य और गाजा बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से निकली शोभा यात्रा मुख्य पथ होते हुए बिरसा चौक पहुंची। बिरसा चौक से मुख्य बाजार सड़क होते हुए गौशाला तक पहुंची। यहां से शोभा यात्रा विद्यालय परिसर पहुंची और समाप्त हो गई। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल भैया और बहनों के लिए शीतल पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गयी थी। शोभायात्रा में भारत माता,राम, लक्ष्मण,सीता और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।निकाली गई झांकी में कोयल मंडल भारत माता, हिमांगी पोलाई प्रभु श्रीराम...