घाटशिला, फरवरी 26 -- चाकुलिया: झारखंड विधान सभा बजट सत्र के दौरान गुरूवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने पूर्वी सिंहभूम जिला विशेष कर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समस्या को सदन में उठाया।उन्होंने कहा कि जिले का एक मात्र ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में स्थित है। जो घाटशिला से काफी दूर है। दूरी अधिक होने के कारण घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मिल एवं फैक्ट्रियों में कार्यरत हजारों श्रमिकों को ईएसआई चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए घाटशिला अनुमंडल में एक ईएसआई अस्पताल की स्थापना पर सकारात्मक पहल की जाए। ताकि क्षेत्र के श्रमिकों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.