चाकुलिया: विधायक ने बनमाकड़ी अस्पताल की बदहाल स्थिति पर उठाई आवाज, चिकित्सा कर्मियों के मानदेय भुगतान की मांग
घाटशिला, मार्च 17 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण अस्पताल की गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है।उन्होंने बताया कि पिछले पांच माह से चिकित्सा कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण वे हड़ताल पर हैं। इससे प्रखंड के इस एकमात्र अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प हो गई हैं। इसके कारण क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बाधित होना अत्यंत चिंताजनक है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चिकित्सा कर्मियों के बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.