घाटशिला, मार्च 18 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को सदन में पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया।विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि राज्य में आत्मा कर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 सितंबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक हड़ताल की गई थी। इस हड़ताल अवधि का मानदेय राज्य के लगभग सभी जिलों में कर्मियों को प्रदान किया जा चुका है। लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कर्मी अब तक इससे वंचित हैं।उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा कर्मियों की हड़ताल अवधि का लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें उनका न्यायोचित अधिकार मिल सके।विधायक ने कहा कि राज्य सरकार कर्मियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.