चाकुलिया: वाजपेयी नगर में घुसा हाथी, क्यूआरटी ने खदेड़ा
घाटशिला, जून 22 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित प्रखंड कार्यालय से सटे बाजपेयी नगर में विगत रात्रि करीब 11:00 बजे एक जंगली हाथी घुस गया। यह हाथी झामुमो नेता कृति सुंदर महतो के घर के पास आ गया। हाथी के आने से बाजपेयी नगर के निवासियों में दहशत फैल गया। इसकी सूचना वन वन विभाग को दी गयी। सूचना पाकर क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और और हाथी को खदेड़ा। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। विदित हो कि रात में हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों से निकल कर अक्सर जंगली हाथी नगर पंचायत क्षेत्र में घुसते हैं। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी है। हाथियों के डर से रात में लोग डरे सहमे रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.