चाकुलिया: रेलवे के अंडरपास के पास सड़क पर उभरा गड्ढा परेशानी का कारण बना
घाटशिला, मार्च 21 -- चाकुलिया: चाकुलिया में रेलवे के अंडरपास के पास मुख्य बाज़ार सड़क पर उभरा गड्ढा परेशानियों का कारण बन गया है। मामूली सी बारिश होने से यह गड्ढा पानी से भर गया है। वाहनों के परिचालन से वार्ड नंबर 11 स्थित नेताजी सुभाष चौक तक रेलवे की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है। वहीं नेताजी सुभाष चौक से जीआरपी के ओपी तक जाने वाली रेलवे की जमीन पर स्थित सड़क भी जर्जर स्थिति में है। सड़क पर उभरे गड्ढे बारिश के पानी से भर गए हैं। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश होने से स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.