घाटशिला, अप्रैल 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बिरदोह पंचायत के रेंगड़पहाड़ी के महिला समूहों की महिलाओं ने गांव में शराब बंदी और नशा के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया और ग्रामीणों को जागरूक किया। महिलाओं ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस रैली ने गांव का परिभ्रमण किया। महिलाओं ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। इससे युवाओं और परिवारों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। अभियान के दौरान महिलाओं ने नारा लगाया... नशा से दूर रहें- शिक्षित होने के साथ साथ अच्छा इंसान बनें, नशा एक जहर है,इससे बचना है, समाज को बचाना है, नशा को बंद करना है, नशा नहीं शिक्षा अपनाओ- देश को नयी राह दिखाओ। महिलाओं नेकहा कि नशा से परिवार, पैसा और समाज बर्बाद हो रहा है- महिलाओं ने कहा कि शराब पीने से परिवार, पैसा और समाज बर्बाद हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.