घाटशिला, जनवरी 12 -- चाकुलिया: पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी गांव के कैनाल टोला में इस वर्ष सरस्वती पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहां सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी द्वारा इस बार अक्षय वट वृक्ष की आकृति का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है।इस आकर्षक पंडाल को जीवंत रूप देने के लिए बांस, जूट की बोरियों, मिट्टी और विभिन्न रंगों का कुशलता से उपयोग किया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों के अनुसार इस पूरे निर्माण में लगभग 45,000 रुपये की लागत आने का अनुमान है। गौरतलब है कि इस स्थल पर पिछले आठ वर्षों से मां सरस्वती की पूजा आयोजित की जा रही है और हर साल यहां की कलाकृति आकर्षण का केंद्र बनती है।पंडाल निर्माण के कार्य में मोहन नायक, प्रसेनजीत नायक, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.