चाकुलिया: रात में ब्लॉक ऑफिस परिसर में घूम घूम कर हाथी ने आम और कटहल खाया, क्वार्टरों में भी घुसा
घाटशिला, जून 16 -- चाकुलिया: चाकुलिया में भोजन और पानी की तलाश में घूम रहे हाथियों से चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में हवाई पट्टी क्षेत्र से निकल कर विगत रात्रि एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में घूम घूम कर आम और कटहल खाया। प्रखंड के कर्मचारियों के कई क्वार्टरों में भी हाथी घुसा। हाथी के डर से लोग डरे सहमे रतजागा करते रहे। सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को हवाई पट्टी की ओर खदेड़ दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रात्रि करीब 1:30 बजे हवाई पट्टी क्षेत्र से निकले हाथी ने रवींद्र नाथ मिश्रा के बांस के गोदाम के मुख्य गेट को तोड़ दिया और गोदाम परिसर में आम के पेड़ों से आम खाया। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर के पाथरबासा में जंगली हाथियों का तोड़ा घर इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.