घाटशिला, मई 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के जामडोहरी गांव के स्कूल टोला में पंचायत स्तर से स्थापित सोलर जल मीनार पिछले एक साल से खराब है। जल मीनार का मोटर खराब है। इसके कारण 30 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की प्यास कुआं के पानी से बुझ रही है। इधर, पिछले तीन दिनों से इस गांव में बिजली नहीं है। इस स्थिति में खराब जल मीनार का सोलर प्लेट युवाओं के लिए मोबाइल चार्ज करने के काम आ रहा है। गुरुवार को गांव के रवींद्र मांडी, धानो मांडी, जादू नाथ मांडी जल मीनार के पास मोबाइल चार्ज कर रहे थे। यह भी पढ़ें- वार्ड संख्या 5 में पेयजल की समस्या युवाओं ने कहा कि एक साल से जल मीनार का मोटर खराब है। पिछले तीन दिनों से गांव में बिजली नहीं है तो जल मीनार का सोलर प्लेट मोबाइल चार्ज करने का काम आ रहा है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ...