घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित मॉडल कॉन्वेंट 10 2 हाई स्कूल में सोमवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों और सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान में पोक्सो एक्ट 2012 के तहत बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया। इसके साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से एनडीपीएस एक्ट 1985 के कड़े प्रावधानों के बारे में बताया गया और उन्हें नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने रोड सेफ्टी के नियमों पर भी विशेष जोर दिया। विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.