घाटशिला, जनवरी 25 -- चाकुलिया:चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को प्रखंड के शांति नगर से डाक बंगला परिसर तक मैराथन दौड़ आयोजित हुई। मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती को माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने सीटी बजाकर और थाना प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ में शामिल धावकों को रवाना किया। मैराथन दौड़ में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुल 135 धावकों ने भाग लिया। जमशेदपुर के नागाडीह के अर्जून टूडू ने प्रथम, जमशेदपुर के नागाडीह के ही बबलु टुडू द्वितीय और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के प्रदीप महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डाक बंगला परिसर में एक समारोह आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को विधायक समीर कु...