घाटशिला, मई 23 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के मालकुंडी गांव की सबर बस्ती में जर्जर जल मीनार ध्वस्त होकर किसी अप्रिय घटना का कारण सकती है। जल मीनार की जर्जरता से यहां के 12 सबर परिवार भयभीत रहते हैं। यह जल मीनार चालू है और सबर परिवार इसी जल मीनार से पेयजल प्राप्त करते हैं। इस जर्जर जल मीनार की मरम्मत करने की मांग सबर परिवार पिछले एक साल से कर रहे हैं। परंतु कोई पहल नहीं हो रही है।टोला निवासी बंकिम सबर ने बताया कि वर्ष 2017 में निर्मित यह जल मीनार जर्जर हो गई है। सीमेंटेड टंकी इतनी जर्जर है कि इससे झरने की तरह पानी चूता है। टंकी में पानी ठहर नहीं पता है। टंकी के पिलर भी जर्जर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी मरम्मत के लिए कई बार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों तथा पंचायत के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई। इसकी म...