चाकुलिया: मायके जा रही धीवर महिला स्वर्णरेखा नदी में डूबी, मौत
घाटशिला, जून 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव के धीवर टोला निवासी सुखलाल धीवर की पत्नी सोनिया धीवर 42 की स्वर्णरेखा नदी में डूब जाने से मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसकी लाश नदी में दिखाई पड़ी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सोनिया धीवर का मायके स्वर्णरेखा नदी पर स्थित गुड़ाबांदा के सुड़गी गांव में है। विगत बुधवार को दोपहर में वह स्वर्णरेखा नदी पार कर मायके जा रही थी। परिजनों के मुताबिक उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी के कारण वह नदी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पंचायत की मुखिया मादो टुडू चंदनपुर पहुंचीं। मुखिया ने बताया कि लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.