घाटशिला, मई 2 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के कई गांवों में विगत गुरुवार को आई आंधी और बारिश के कारण दर्जनों के छप्पर उड़ गए। पंचायत के गंगा और बासाडीहा में आंधी का प्रभाव ज्यादा रहा। गंगा गांव निवासी पंचायत के मुखिया जादू नाथ हेंब्रम, पदो किस्कू, बासाडीहा गांव के बुका महतो, पेला राम महतो, हीरालाल महतो, मोहित महतो के घर के छप्पर उड़ गए। इसके कारण घर में रखे कई सामान भी बर्बाद हो गए। इसके अलावे और भी कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर उड़ गए। इधर, कालियाम पंचायत के काठालिया गांव में मानिक हांसदा के घर के एजबेस्टस का छप्पर टूट कर गिर पड़ा। इसके कारण मानिक हांसदा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.