घाटशिला, सितम्बर 6 -- चाकुलिया: झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधानसभा के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शोक व्यक्त की है। रविवार को चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर झामुमो के नेताओ ने दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताया। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, मुखिया साहेब राम मांडी, गौतम दास, बलराम महतो, मनोज महतो, मिठून कर, राहुल महतो, राजा बारिक समेत अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सेमिनार स्थगित, शोकसभा में बदला मंच यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से कांग्रेस का लोक भवन पर कल प...