घाटशिला, मार्च 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के बिरसा चौक से शीशाखुन जाने वाली मुख्य सड़क पर नामोपाड़ा में मंगलवार की दोपहर भारी वाहनों के परिचालन के कारण भीषण जाम लग गयी। घंटों तक सड़क जाम रही। इससे पैदल यात्रियों और स्थानीय राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम होने के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही इस मार्ग पर आए दिन समस्या का कारण बनती है। लेकिन मंगलवार को जाम इतना लंबी थी कि लोगों को घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ा। जाम के कारण कई आवश्यक कार्यों के लिए जा रहे लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों के समय निर्धारण और यातायात प्रबंधन की मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...