घाटशिला, जून 21 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित डाक बंगला परिसर में रविवार को भारत जाकात माझी पारगाना माहाल की एक बैठक तरफ पारगाना बाबा परमेश्वर मांडी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुखनी सोरन उपस्थित हुईं। दुखनी सोरन ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आदिवासियों का हक,अधिकार पहचान और अस्तित्व पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। यदि समय रहते हुए एक एकजुट होकर विरोध नहीं किया गया तो झारखंड के आदिवासी विलुप्त हो जाएंगे। इसलिए फिर से वीर शहीद सिद्धो - कान्हो और बिरसा मुंडा की तर्ज पर उलगुलान की जरूरत है।इस अवसर पर चंद्र मोहन मांडी,बागाल किस्कु,मदन मोहन हेम्ब्रम,सुकलाल मुर्मू, कालीचरण मांडी, भागवत टुडू, चुनका मुर्मू, चंद्र किस्कु,बालेश्वर मांडी, विश्वनाथ सोरेन,लुकाराम मांडी, दिलीप सोरेन समेत अने...