चाकुलिया: बाइक से टकरा गयी गाय,अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर जख्मी, बारीपादा रेफर
घाटशिला, जून 23 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास मंगलवार को बाइक के एक गाय से स्कूटी के टकरा जाने से बाइक सवार अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गिरी घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। उनके एक पैर की अंगुली टूट गई है और दाहिने हाथ में गंभीर चोट है। डॉ साहिबा सोरेन ने उनका इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपादा रेफर कर दिया। प्रखंड के मुढ़ाल निवासी संदीप गिरी अपनी बाइक से अंचल कार्यालय आ रहे थे। इसी दौरान पार्क के पास बाइक के सामने अचानक से एक गाय आ गई। गाय से टकरा कर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गिर पड़े। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। इसलिए सिर में चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.