घाटशिला, जून 13 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के डाकुई से बड़तोलिया जाने वाली सड़क पर गुरुवार की रात को एक बाइक के पेड़ से टकरा जाने के कारण बड़तोलिया गांव निवासी 20 वर्षीय दिकु मुर्मू नामक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को देर रात को हुई। शुक्रवार की सुबह थाना के एएसआई संजय मिंज घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया। युवक के पिता विराम मुर्मू ने बताया कि दीकु मुर्मू रात को घर से निकला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.