चाकुलिया: प्रखंड कार्यालय में बिजली विभाग ने शिविर आयोजित किया
घाटशिला, मई 13 -- चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चाकुलिया विद्युत विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, पंसस मनोरंजन महतो, विभाग के एसडीओ अहसान अख्तर, कनीय अभियंता सुशांत हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की मांग की। शिविर में सिमदी पंचायत के बारोडांगुवा गांव के ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली बिल विपत्र उपलव्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि गांव के विद्युत उपभोक्ताओं के बीच विगत कई माह से विभाग द्वारा बिजली बिल विपत्र का वितरण नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रखंडवार तय तिथि के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.