घाटशिला, फरवरी 9 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कई गांवों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के उदासीनता से पेयजल संकट गहरा गया है। कई गांव और टोलो में जल मीनार महीनों से खराब पड़े हैं और ग्रामीण भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। कई गांव के सबर टोलों में भी जल मीनार खराब होने के कारण सबर परिवार पेयजल के लिए भटक रहे हैं। जल मीनारों की मरम्मत को लेकर पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने 20 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त को खराब जल मीनारों की सूची उपलब्ध कराते हुए मरम्मत की मांग की थी। मगर इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई है। पंचायत के मुखिया के मुताबिक जामबनी में डोमन मांडी के घर के सामने, कालाझरिया फुटबॉल मैदान के सामने, कालाझरिया में शिखर टुडू के घर के सामने,बांधगोरा में पागान हेम्ब्रम के घर के सामने, टिटिहा स्कूल ...