चाकुलिया: पेड़ से टकरायी बाइक, प्राथमिक उपचार के बाद झाड़ग्राम रेफर
घाटशिला, मार्च 17 -- चाकुलिया: चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान धोबाशोल गांव निवासी शीतल नायक, अर्जुन नायक और सोनू नायक के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर चाकुलिया बाजार की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चला रहे युवक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.