घाटशिला, अप्रैल 18 -- चाकुलिया: पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक अक्षय मोहंती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मंदिर के विकास और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मंदिर भवन के जीर्णोद्धार, मंदिर में संगमरमर की मूर्ति की स्थापना और हरिनाम संकीर्तन के आयोजन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कमेटी के सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए सर्वसम्मति से स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती को कमेटी का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कमेटी के विस्तार हेतु प्रणव बेरा, रवींद्रनाथ सिंह, सुजीत दास, तरुण खान, तरुण बेरा और तापस दास को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। विधायक समीर मोहंती के मुख्य संरक्षक बनने पर कमेटी के सचिव...