चाकुलिया: पिक अप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
घाटशिला, जून 1 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजुड़ी में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के सर्विस रोड पर सोमवार को एक पिक अप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिताजुड़ी निवासी बाइक सवार बादल नायक 18 नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक बाल बाल बच गया। दुर्घटना के बाद वह युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना पाते ही पुलिस पहुंची और घायल बादल नायक को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को ओडिशा के बारीपादा ले जाया गया है। पुलिस ने पिक अप वैन के चालक को हिरासत में लिया और पिक अप वैन और बाइक को जब्त कर थाना लाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी के मुताबिक पिक अप वैन बहरागोड़ा की ओर से जमशेदपुर की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.