घाटशिला, मई 16 -- चाकुलिया में अपने पति दीर्घायु होने के लिए सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष के नीचे वट सावित्री की पूजा की। शनिवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल मंदिर के पास स्थित बरगद वृक्ष के नीचे अनेक सुहागिन महिलाएं पहुंचीं और श्रद्धा पूर्वक वट सावित्री की पूजा कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधा। पुजारी दिलीप पति ने पूजा अर्चना कराई। इधर, नागानल मंदिर में भी पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...