घाटशिला, अप्रैल 18 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के पूर्णापानी में जयप्रकाश महतो 35 नामक युवक की लाश शनिवार की सुबह उसके निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के एंगल में गमछा के सहारे झूलती पाई गई। सूचना पाकर थाना के एसआई अजीत कुमार दल बल के साथ पहुंचे। लाश को फंदा से उतारवा कर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने बताया कि जयप्रकाश महतो अपने घर के बरामदे में सो रहा था। सुबह में उसकी लाश निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में फंदे से झूलती पायी गयी। आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घर में मृतक की पत्नी और दो बेटे हैं। मृतक जयप्रकाश महतो मजदूरी कर अपना परिवार चलता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...