चाकुलिया: नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
घाटशिला, जून 15 -- चाकुलिया: क्षेत्र में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इस नशामुक्ति अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ लोगों को नशा से दूर रहने का संदेश दिया।यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरी। विद्यार्थी हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए पुराना बाजार और बिरसा चौक पहुंचे। भ्रमण के पश्चात रैली वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस रैली को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान के नोडल शिक्षक राजीव लोचन भुई की मुख्य भूमिका रही। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकल गई जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.