जमशेदपुर, फरवरी 6 -- चाकुलिया: नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी और लागू आदर्श आचार संहिता के कड़े पहरे के दावों के बीच अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है।वार्ड संख्या सात में रहने वाले विश्वनाथ नायक के घर पर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बेखौफ चोरों ने घर से 47 हजार 500 रुपये नकद, एक सोने की चेन और एक कंगन पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात को सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच अंजाम दिया गया। उस वक्त विश्वनाथ नायक की पत्नी शुभ्रा नायक घर में ही मौजूद थीं और घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं। जब वे घर के पिछले हिस्से में कपड़े धो रही थीं तभी दो अज्ञात महिला चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर आलमारी खंगाला और कीमती सामान लेकर चंपत हो गयीं।स्थानीय चश्मदीदों के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.