घाटशिला, अप्रैल 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा मंगलवार को"वेस्ट टू आर्ट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के कुल तीन स्कूल पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय और शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन होने वाले स्कूल के छात्र और छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और कचरे से उपयोगी एवं सुंदर वस्तुएं बनाने के प्रति जागरूक करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रेरित करते हैं और उन्हें नई सोच के साथ सीखने का अवसर देते हैं। मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन,उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.