घाटशिला, जून 9 -- चाकुलिया: चाकुलिया में हवाई पट्टी से जमुआ जाने वाली सड़क पर मौरबेड़ा के पास मंगलवार को हुई दो बाइक की सीधी टक्कर में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। इस दुर्घटना में घायल जमुआ के अजित मुंडा की स्थिति गंभीर है। वहीं जमुआ के लबो मुंडा, टिंकु मुंडा और राजाबासा के झंटु नायक का इलाज जारी है। अजीत मुंडा को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...