चाकुलिया: दुर्गा मंडप में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू
घाटशिला, जून 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंडप में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी पुराना बाजार के तत्वावधान में गुरुवार से 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन धूमधाम से शुरू हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ विधायक समीर कुमार मोहंती ने पूजा-अर्चना कर किया। इस संकीर्तन में पश्चिम बंगाल और स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है। संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। आगामी शनिवार को संकीर्तन का समापन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कमेटी के अरिंदम दे,पतित पावन दास, तपु दे,बापी मल्लिक,रामदेव दास,संजय दास,नाडु दास, विप्लव दास समेत अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.