चाकुलिया: दधि महोत्सव के साथ हुआ 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का समापन
घाटशिला, मई 18 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नागानल कॉलोनी में महिला दल के तत्वावधान में धूमधाम से 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन आयोजित हुआ। सोमवार को दधि महोत्सव के साथ ही हरि नाम संकीर्तन का समापन हुआ। कई दलों ने कीर्तन किया। विगत रात बहरागोड़ा के महिला दल द्वारा भव्य अंदाज में संकीर्तन किया गया। कीर्तन सुनने के लिए पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दधि महोत्सव में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दधि हंडी को कीर्तन दलों के साथ कॉलोनी का परिभ्रमण कराया गया। इस 24 प्रहर कीर्तन के सफल आयोजन में महिला दल की झरना दास, अर्चना दास, संगीता दास, दला दास, गौतमी देवनाथ, गौरी नाथ, कविता दास समेत अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.