घाटशिला, फरवरी 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भातकुंडा पंचायत के दक्षिणाशोल गांव में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब एक बजे जंगल से निकलकर एक हाथी गांव में घुस आया और अनीता रानी महतो के घर को निशाना बनाया। हाथी ने घर की दीवार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर रखे करीब दो क्विंटल धान को न केवल खाया बल्कि पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया।घटना के समय घर के अंदर अनीता रानी महतो और उनकी वृद्ध मां उत्तरा महतो गहरी नींद में सो रही थीं।इस हमले से दोनों बुरी तरह सहम गईं और अपनी जान बचाने के लिए कमरे के एक सुरक्षित कोने में दुबक गईं। हाथी के जाने तक दोनों मौत के साये में वहीं छिपी रहीं। ग्रामीणों के जुटने और काफी मशक्कत करने के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा जा सका। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.