घाटशिला, फरवरी 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के मध्य दक्षिणाशोल गांव के समीप सोमवार को ज्वाइंट लाइन के पोल संख्या 185/28ए के पास पुलिस ने एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के पदाअधिकारी मुकेश कुमार कश्यप और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के गांवों के माध्यम से शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...