चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में रामनवमी का अखाड़ा जुलूस कल
घाटशिला, मार्च 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के शिवराम आश्रम तुलसीबनी जोड़ाम स्थित बजरंगबली मंदिर से 28 मार्च शनिवार को दोपहर तीन बजे धूमधाम से रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसकी तैयारियों में शिवराम आश्रम सेवा समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं। यह जानकारी आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने दी है। उन्होंने बताया कि आश्रम स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से निकाला गया जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए बीरदह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचेगा और विसर्जित होगा। जुलूस में शामिल युवा पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.