घाटशिला, मई 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया के चालुनिया पंचायत में जोड़ाम के पास स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में भव्य शिव मंदिर में सोमवार को शिव रामेश्वर महादेव की विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह में आश्रम के पास स्थित तालाब से गाजा बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में अनेक महिलाएं अपने सिर पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थी। यह कलश यात्रा मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद पुजारी विश्वनाथ चौधरी समेत अन्य पुजारियों द्वारा वेदी पूजन एवं रुद्राभिषेक सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- शिव रामेश्वर महादेव की प्रतिष्ठा आज दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बन...