घाटशिला, अप्रैल 25 -- चाकुलिया: चाकुलिया के चालुनिया पंचायत में जोड़ाम के पास स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में भव्य शिव मंदिर का निर्माण संपन्न हो गया है। ‌ इस मंदिर का निर्माण पुरी के कारीगरों द्वारा पिछले एक साल से किया जा रहा था। ‌इस मंदिर में आगामी 11 मई को शिव रामेश्वर महादेव को विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसको लेकर शिवराम आश्रम सेवा समिति तैयारियों में लगी है। शिवराम आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 11 मई को सुबह 7:30 कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 10:00 बजे वेदी पूजन एवं रुद्राभिषेक सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 1:30 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...