घाटशिला, मई 2 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण प्रखंड के कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास मुटूरखाम में निर्मित रेलवे का अंडरपास जल मग्न है।‌ इसके कारण राहगीर और बाइक सवार परेशान हैं। अंडरपास में कमर तक पानी भर गया है। इसके कारण इससे गुजरना मुश्किल हो गया है। साइकिल और बाइक सवारों को अंडरपास से गुजारना मुश्किल हो गया है। पैदल पार करने में भी परेशानी हो रही है। विदित हो कि कालियाम पंचायत से मुटूरखाम आने का यह प्रमुख मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जब बारिश होती है तब तब अंडरपास में जल का जमाव हो जाता है। रेल प्रशासन की लापरवाही से यह अंडरपास परेशानियों का सबब बन गया है। रेल प्रशासन द्वारा अंडरपास से जल निकासी के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास से ज...