घाटशिला, मार्च 13 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित मां तारा मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शास्त्री संघ क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन 208 महिलाओं द्वारा गाजा बाजा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से महिलाओं ने सिर पर कलश में पानी लेकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मां तारा की जयकारा लगा रही थीं। कलश यात्रा मुख्य पथ होते हुए मां तारा की मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। कलश यात्रा के पश्चात मंदिर में कलश स्थापित कर मां तारा की पूजा शुरू हुई। 14 मार्च को सुबह में पूजा शुरू होगी शाम को संध्या आरती होगी। 15 मार्च को महाप्रसाद का वितरण होगा संध्या में आरती होगी। इसके बाद हवन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.