घाटशिला, सितम्बर 29 -- चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के तसरीशोल के पास रिजर्व फॉरेस्ट में अज्ञात लोगों द्वारा काटे गये साल और चिरौंजी के सैकड़ों पेड़ों की जब्ती मंगलवार को वन विभाग द्वारा दूसरे दिन भी जारी है। ‌वन विभाग की टीम काटे गये पेड़ों के बोटों को जब्त कर ट्रैक्टरों द्वारा वन विभाग कार्यालय में ला रही है। वन विभाग अभी तक यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कुल कितने पेड़ों को काटा गया है। वन विभाग इस बात का पता लगाने में जुटा है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों को किसने काटा है। घटनास्थल पर मंगलवार को प्रभारी वनपाल संतोशिल घोष, वनरक्षी अनूप बेरा,मुकेश गोराइ समेत अन्य कर्मचारी काटे गए पेड़ों के बोटे को जब्त करने में जुटे है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया के तसरीशोल रिजर्व फॉरेस्ट में काटे गए कई साल और चिरौंजी के पेड़

हि...