घाटशिला, जून 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया में गुरुवार की दोपहर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। ‌करीब एक घंटा गर्जन तर्जन के साथ जोरदार बारिश हुई। तेज हवा भी चली। इसके कारण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है। यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। जिन किसानों ने अपने खेतों में धान के बिचड़े डाल दिए हैं, तेजी अंकुर निकलेंगे और बिचड़ा तैयार होगा। वहीं खेतों में धान का बिचड़ा डालने में भी तेजी आएगी। यह भी पढ़ें- खेत तैयार कर धान का बिचड़ा डालने में जुटे किसान यह भी पढ़ें- सुबह से रुक-रुक कर झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना यह भी पढ़ें- आंधी संग झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बिजली आपूर्ति ध्वस्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...