घाटशिला, मई 2 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत अंतर्गत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जोभी प्राथमिक विद्यालय का चापाकल कई माह से खराब है। इसके कारण विद्यार्थियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय की रसोइयों को करीब 500 मीटर दूर स्थित जल मीनार से पानी लाकर बच्चों के लिए मध्यान भोजन बनाना और बर्तन धोना पड़ रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी को सूचना देने के बावजूद खराब चापाकल की मरम्मत नहीं हो रही है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। पानी के अभाव में विद्यालय के बच्चे शौचालय का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। वार्ड मेंबर चंडी चरण मुंडा ने कहा कि चापाकल खराब होने के कारण विद्यालय के बच्चों के समक्ष पेयजल संकट है। इस खराब चापाकल की मरम्मत जरूरी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.