चाकुलिया: जूनियर चाकुलिया चैंपियंस लीग का शानदार आगाज, रीवा एकादश ने दर्ज की धमाकेदार जीत
घाटशिला, मार्च 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में रविवार से सुपर स्टार क्लब के तत्वावधान में प्रथम वर्ष जूनियर चाकुलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड संख्या 10 के नवनिर्वाचित वार्ड मेंबर राज कुमार मिश्रा और सेवानिवृत शिक्षक राम स्वरूप यादव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर आलोक लोधा, विकास मिश्रा, राहुल सिंह, राहुल देव सिंह, कमेटी के अनिर्बन रॉय, रविंद्र महतो, प्रसनजीत महतो, अभिजीत दास आदि उपस्थित है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रीवा एकादश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.