घाटशिला, मई 6 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत अंतर्गत जुआलभांगा गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत और परेशान हैं। विगत 15 दिनों से हाथियों का दल इस क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है। विगत मंगलवार की रात करीब दो बजे छह हाथियों के एक झुंड ने जुआलभांगा गांव के जाहेरडीह टोला में जमकर तबाही मचाई। हाथियों ने जाहेर थान के शेड को तोड़ डाला। वहीं किसान जयराम हांसदा के खेत में लगी एक बीघा गरमा धान की फसल को भी खाकर और पैरों तले रौंद कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया।इससे पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र हांसदा, पुजारी समीर हांसदा, मंगल हांसदा,मलिन मुर्मू और सालखान हांसदा ने बताया कि हाथी प्रतिदिन पास के मोहनडूंगरी जंगल से निकल कर गांव में घुस आते हैं। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.