घाटशिला, जून 8 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहे जंगली हाथी गावों में उपद्रव मचा रहे हैं। हाथी आम,बांस और केला के पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। विगत रात्रि करीब 12:00 बजे राजाबासा जंगल से निकल कर हाथियों के एक दल ने कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में रात भर उपद्रव मचाया। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती क्षेत्र से हाथियों को सतगावां इलाके में भगाने का प्रयासहाथियों का उपद्रव हाथियों के डर से ग्रामीण डरे सहमे रहे। हाथियों ने रवि बास्के के घर के पास केला के पेड़ों को तोड़ डाला और केला खाया। इसके बाद हाथियों ने धनीराम हांसदा के आम के पेड़ से आम खाया और टहनियों को तोड़ दिया। हाथियों का दल सड़क के किनारे स्थित तालाब में काफी देर तक रहा। इसके बाद भोर में सभी हाथी जंगल की ओर चले गए।ग्रामीणों पर प्रभाव विदित हो कि पिछले कई दि...