घाटशिला, मार्च 17 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में विगत रात्रि सात हाथियों के एक दल ने भारी उपद्रव मचाया। एक किराना दुकान के शटर को तोड़कर हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। कई किसानों के खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को नष्ट किया। मुखिया दासो हेंब्रम द्वारा वन विभाग को सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों के डर से ग्रामीण दहशत में रहे। हाथियों ने गांव की लखी मुनी हांसदा की किराना दुकान के शटर तोड़ डाला। शटर तोड़ कर हाथियों ने दुकान में रखे आलू,चावल, दाल ,चीनी , इत्यादि सामग्री को नष्ट कर दिया। इससे लखी मुनी हांसदा को 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ। हाथियों ने गांव के भागवत हांसदा, दिलीप हांसदा, विराम हांसदा, सुनाराम हांसदा और कई अन्य किसान खेतों में खड़ी गरमा धान क...